Breaking News

राजसमन्द / लंम्पी बीमारी को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने दिया ज्ञापन

लंम्पी बीमारी को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने दिया ज्ञापन
Rajsamand today September 12, 2022 08:05 PM IST

राजसमन्द :  गौ माता में फेल रही लंपी बीमारी के रोक थाम को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी के निर्देशानुसार आज राजसमन्द जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया । 

        जन संख्या  समाधान फाउंडेशन के धीरज पुरोहित ने बताया कि आज ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री ने सभी का ध्यान आकृष्ट करते हुऐ बताया कि राजस्थाम प्रदेश में गौ माता में फेल रही लंपी नामक बिमारी ने भयंकर रूप ले लिया है लाखों गौ माता इस बीमारी की चपेट में है और यह अन्य राज्यो में भी फैलने लगी है। इस बीमारी ने एक महामारी का रूप धारण कर लिया है लाखों गौ माता इस बीमारी के चपेट में आकर अपना जीवन गवा चुकी है जोधपुर जैसे मुख्यमंत्रीके गृह जिले में एक लाख गौ माता इस बीमारी के चपेट में है  अगर  हमने समुचित ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में दुध ओर घी तो कम होंगे ही साथ यह रोग मानव जीवन को भी खतरा पहुंच सकता है इसलिए सरकार से हम मांग करते हैं कि  1 )  लंपी बिमारी को पशु आपदा घोषित किया जाए एवं अधिक से अधिक डाक्टर तथा कर्मचारियों को इस बीमारी की रोकथाम के लिए लगाया जाए।  2) लंपी बीमारी की समुचित जांच की जाए एवं फैलने के कारण उजागर किए जाए । 3 ) स्वामी हीन गोधन को पकड़ कर इनको अलग स्थान पर रखा जाए । 4 ) गौशालाओं की समुचित जांच हो एवं बीमार गायों को अलग रखा जाए। 5 ) मृत गायों का समुचित निष्पादन किया जाए ताकि कोई बीमारी ना फैले । 6 ) राजस्थान में अधिकांश घरों में आजीविका का जरिया गौ माता ही है जिन पशुपालकों की गायों की मौत हो गई है उन पशुपालकों को प्रति गाय 50 हजार का मुआवजा दिया जाए । 7 ) जिन पशुओं एवं किसानों की गायों की मौत हो गई हैं उन पशु पालकों के लॉन माफ किए जाए । 8 ) इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनता में सरकारी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार हो ताकि लोग इसको समझ सके । 9 ) किसानों को इस बीमारी के लिए प्रशिक्षित किया जाए ताकि वह अपने स्तर पर इस बीमारी को रोकने में कामयाब हो इस काम के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिकसंगठनों का सहयोग ले और हमारा सरकार किसी रुप में सहयोग लेना चाहती हैं तो पशुपालन या गोपालन हमे बताएं। 

          आज इस सभी मांगों को लेकर जिलाधीश महोदय को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, भीम सिंह चौहान,  पूर्व विधायक हरी सिंह रावत, महेश प्रताप सिंह चौहान, दीप्ति माहेश्वरी, अरविन्द सिंह , धीरज पुरोहित , भैरू नंदवाना, कमलेश कोठारी, सुमेर सिंह झाला, नर्बदा शंकर पालीवाल, अशोक रांका , सविता सनाढ्य, रीना कुमावत , मनोज पारीख , जवाहर लाल जाट , नंद लाल सिंघवी, बोथ लाल जाट ,  महेन्द्र सिंह चौहान, राम लाल जाट , जिला प्रमुख रतनी देवी जाट सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED NEWS