Breaking News

राजसमन्द / प्रवचन सभा का आयोजन:वेदलक्षणा गौ संदेश यात्रा राजसमंद पहुंची गौ सेवा के साथ संरक्षण का लिया संकल्प

प्रवचन सभा का आयोजन:वेदलक्षणा गौ संदेश यात्रा राजसमंद पहुंची गौ सेवा के साथ संरक्षण का लिया संकल्प
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 02, 2023 07:10 PM IST

राजसमंद @वेदलक्षणा गाै संदेश यात्रा के राजसमंद श्री धनु गोपाल गौशाला सियाणा में  आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दाैरान दाेपहर 12 बजे सैकड़ों गोभक्तों की मौजूदगी में सत्संग व प्रवचन सभा आयोजित की गई। इससे पहले गोधाम पथमेड़ा के संस्थापक स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में वेदलक्षणा गाै संदेश यात्रा कार्यक्रम के तहत सियाणा मे  कई कार्यक्रम के शहर प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम के आयोजन के दौरान ग्वाल संत गोपालानंद जी सरस्वती ने मंच संचालन किया. श्री दिनेश गिरी जी महाराज बुद्धगिरी पीठ सीकर,हीरा पुरी जी महाराज जयपुर, गोविंद बल्लभ जी महाराज श्रीपति धाम, रविंद्रनंद जी सरस्वती महाराज हरिद्वार, प्रकाश दास जी महाराज निवाई,  श्री चेतन दास जी महाराज वनाई, आश्रम श्री अवधूत शरण जी महाराज गुरुर पर्वत सहित कई संत समागम हुआ.कार्यक्रम के दौरानस्वामी दत्तशरणानंद ने जिलेवासियों को पॉलीथिन का बहिष्कार व गोपालन करने का आह्वान किया। सभा में माैजूद लाेगाें ने संकल्प लिया कि गो सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जिले में गो रक्षा तथा गो संवर्धन के कार्यों की जानकारी दी। गो संरक्षण व गो संवर्धन का कार्य स्वयं करने तथा गो रक्षा में लगे गो भक्तों के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया। दाेपहर 2 बजे गो-व्रती भोजन प्रसाद किया गया।

RELATED NEWS