Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद में गर्भवती महिला और मासूम बेटे की हत्या, तालाब में मिला मां का शव; आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद में गर्भवती महिला और मासूम बेटे की हत्या, तालाब में मिला मां का शव; आरोपी गिरफ्तार
Rajsamand today February 19, 2026 10:06 PM IST

 

राजसमंद:भीम जिले के भीम थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गर्भवती महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह भीम के तालाब से बरामद हुआ, जबकि बच्चे का शव जंगल में फेंका गया बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी सवाई सिंह के अनुसार 11 फरवरी से प्रियंका रावत (22) और उसका बेटा आर्यन (2) लापता थे। परिजनों ने 12 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक गोविंद सिंह का नाम सामने आया।

 

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या करना कबूल किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोपी ने शव पर पत्थर बांधकर भीम के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद मासूम आर्यन की भी हत्या कर शव को भीम से करीब 20 किलोमीटर दूर दर्रा क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया।एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम की मदद से तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। महिला नौ माह की गर्भवती थी। उसका पति पेशे से कुक बताया जा रहा है।आरोपी गोविंद सिंह पेशे से ड्राइवर है और महिला के संपर्क में था। पुलिस बच्चे के शव की तलाश में जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

 

RELATED NEWS