राज्य परियोजना निदेषक मातृ स्वास्थ्य
विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से सभी ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को दियें निर्देष
जिलें में कही कोई पोजिटीव केस आया तो उस क्षैत्र के पांच किमी की रेडियस में किस तरह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट प्लान को लागु करेंगा तथा क्या क्या गतिविधियां उस क्षैत्र में सम्पादित की जायेगी। इसकी पूरी कार्ययोजना सभी खंड मुख्य चिकित्साअधिकारीयों को तत्काल जिला स्तर पर भिजवाने के लियें निर्देषित किया । यह निर्देष जिलें के विभागीय प्रभारी अधिकारी डाॅ तरूण चैधरी ने सभी बीसीएमओं को दियें।
उन्होंने कहा की यदि जिलें में कही से कोई पोजिटीव केस आता है उस ईलाके यानी 5 किमी की परिधी में घर घर सर्वे, सर्वे टीमों एवं सुपरवाईजरर्स का नियोजन , हाई रिस्क वाले लोगो की मोनिटरिंग करनें, क्षैत्र में सर्दी खांसी, बुखार एवं सांस में तकलिफ वाले लोगो की सूची तैयार, संपर्क में आये लोगो की सूची तैयार करने एवं प्रतिदिन नियमित रिपोर्ट करने की सुदृढ व्यवस्था करनी होगी।
उन्होंने सभी ब्लाॅक में एक - एक स्पाॅट का चयन कर तत्काल विभागीय टीमो का गठन करकें , प्रति टीम में दो सदस्यों को नियोजित करने, सदस्यों के नाम एवं मोबाईल नम्बर माईक्रोप्लान में सम्मिलित करने ,एक टीम द्वारा प्रतिदिन 50 घरों के सर्वे कार्य करवाने, उस हाॅटस्पाॅट से 5 किमी की परिधी की घर घर हैल्थ सर्वे कार्य सम्पादित करवाने का माईक्रोप्लान तैयार कर भिजवाने के निर्देष दियें।
उन्होंने कहा की ये माईक्रोप्लान तैयार करवाने का उदे्ष्य यही है की कही कोई कोरोना पोजीटीव आयें तत्काल कार्ययोजना का क्रियान्वयन किया जा सके तथा किसी प्रकार की कोई हड़बड़ी ना हो।
स्वास्थ्य भवन से सभी ब्लाॅक स्तर पर की गई विडियों काॅन्फ्रेन्स में सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधको के साथ जिला स्तर से सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर, डिप्टी सीएमएचओं परिवार कल्याण डाॅ पंकज गौड़ , जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेष मीणा, डिप्टी सीएमएचओं हैल्थ डाॅ राजकुमार खोलियां उपस्थित थें।

