Breaking News

राजसमन्द / मनरेगा कार्य आरंभ से पूर्व महामारी से बचाव के उपाय होंगे सुनिश्चित

मनरेगा कार्य आरंभ से पूर्व महामारी से बचाव के उपाय होंगे सुनिश्चित
Rajsamandtoday April 16, 2020 10:08 PM IST

मनरेगा कार्य आरंभ से पूर्व महामारी से बचाव के उपाय होंगे सुनिश्चित

 

     राजसमन्द 16 अप्रेल/ राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के कायोर्ं को राजकीय निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।

 

     अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रत्येक गांव में मनरेगा के कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 500 मास्क, 100 पाउच सेनिटाईजर (180 एम.एल.), हाथ धोने के लिए साबुन, हैण्डग्लब, दवाईयां आपूर्ति एवं स्टॉक रखें। इसके लिए जहां तक संभव हो, भामाशाहों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। अत्यावश्यक स्थिति में उपलब्ध बजट के आधार पर लेखानियमों की पालना करते हुए इसके लिए व्यय किया जा सकेगा। उन्होंने विकास अधिकारियोें को निर्देश दिए कि आदेशों की अवहेलना करने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED NEWS