Breaking News

राजसमन्द / नेहरु युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

नेहरु युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 14, 2022 08:08 PM IST

महिलाओ ने नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस मनाया

देवगढ़ : नेहरू युवा केंद्र राजसमन्द के जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया के निर्देशन में नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोलंकी दरवाजा में करियर महिला मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक जागरुकता गतिविधियों का आयोजन कर संगठन का स्थापना दिवस एवं बाल दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक सिंह पंवार और मुख्य अतिथि जिला महिला समाधान समिति सदस्य भावना पालीवाल रही ।

नेहरु युवा केंद्र संगठन देवगढ़ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक अवंतिका शर्मा ने बताया की ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसके साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्दों की स्थापना की गई थी। संगठन के दृष्टिकोण में जमीनी स्तर पर अच्छे नागरिक और युवा नेतृत्व के लिए दीर्घ आवधिक विकासात्मक गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है। युवा मंडलों का गठन किया जाता है और उन्हें खेल, सांस्कृतिक और स्थानीय गतिविधियों में प्रतिभागिताओं के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।  । कार्यक्रम में मंडल की महिलाओ द्वारा रंगोली बनाकर सामाजिक एकता और सेवाभाव का सन्देश दिया गया । इस अवसर पर मंडल द्वारा विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक सिंह पंवार, दिलखुश सेन, रेखा जीनगर, मीठा लाल गंवारिया, अवंतिका शर्मा , राज श्री चुंडावत, सीमा व्यास, खुशनुमा बानो, संगीता रेगर आदि उपस्तिथ थे ।

RELATED NEWS