राजसमन्द 6 जुलाई। जिले में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत तहसील तासोल, बामनियाकलां, जनावद और शिशोदा में अब तक विलेज डेवलपमेंट प्लान (वीडीपी) के तहत कराए गए कायोर्ं में हुई प्रगति तथा सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला परिषद के सभागार में राजसमन्द सांसद की अध्यक्षता में किया जाएगा।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि बैठक के दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की प्रगति तथा समीक्षा, नव चयनित पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत शिशोदा को वीडीपी बनाने पर चर्चा, सांसद आदर्श ग्राम पंचायतों में विलेज डेवलपमेंट प्लान के कायोर्ं की प्रगति समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

