राजसमन्द, 13 मई । जिले में 27 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है। बेमौसम वर्षा एवं अन्य कारणों के चलते गेहूं की गुणवता प्रभावित होने यथा चमकहीन होने से भारतीय खाद्य निगम से जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के पत्र पर शासन सचिव ने चमकहीन गेहूं की खरीद करने की अनुमति दी।
जिला रसद अधिकरी संदिप माथूर ने बताया कि भारत सरकार से 13 मई को प्राप्त हुए पत्र जिसमें चमकहीन एवं लस्टर लोस गेहूं का समर्थन मूल्य पर क्रय करने की छूट दी गई है। जिसमें 10 प्रतिशत गेहूं चमकहीन होने पर दर में कोई कटौती नहीं होगी तथा 10 से 50 प्रतिशत तक गेहूं चमकहीन होने पर घोषित समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति क्विंटल का एक चौथाई भाग, जो कि 4.81 रूपये प्रति क्विंटल होता है, कम कर के क्रय किया जाएगा। गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य भारतीय खाद्य निगम एवं राजफ्रेड के सेन्टरों पर प्रारम्भ हो जायेगा।

