राजसमन्द 24 अप्रैल/ राजसमन्द उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार ने एक आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र राजसमन्द में तीन स्थानों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू, चना व सरसों की खरीद के लिये के लिये तीन केन्द्र स्थापित किये हैै।
उपखण्ड अधिकारी के जारी आदेशानुसार जिले में कृषि उपज मण्डी समिति कांकरोली, जीएसएस कुंवारिया (मेला ग्राउड) व जीएसएस राज्यावास (रा.उ.मा. वि. राज्यावास) में तीन केन्द्र स्थापित किये है। जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू, चना व सरसों की खरीद कर सकते है। यह केन्द्र 26 अप्रैल से प्रारम्भ हो जाएंगे। चना व सरसों की खरीद 1 मई से प्रारम्भ होगी।
काश्तकार को खरीद के लिये क्या-क्या जरुरी हाेंगे
काश्तकार को संबंधित पटवार हल्का पर तैनात पटवारी या भू-अभिलेख निरीक्षक से खसरा गिरदावरी, जमाबन्दी व टोकन, प्राप्त करना होगा। इसके साथ ही अतिरिक्त काश्तकार बैंक पास बुक, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड या जनाधार कार्ड के साथ टोकन में अंकित निर्धारित दिनांक को नियत केन्द्र पर उपज के साथ उपस्थित होना होगा।
आदेशानुसार कोरोना से बचाव के लिये केन्द्र पर मास्क लगाकर, हाथ साबुन या सेनेटाईजर से साफ कर प्रवेश कर सकेगें साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करना होगा।
इन केन्द्रों पर हो सकेगी खरीद
आदेशानुसार उपखण्ड क्षेत्र राजसमन्द के कुंवारिया खरीद केन्द्र के जीएसएस मेला ग्राउण्ड में 1, 6, 11 मई को कुंवारिया ग्राम पंचायत को, 2 व 7 मई को महासतियों की मादड़ी, 4 व 8 मई को घाटी, 5 व 9 को फियावड़ी के लिये 200 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
इसी प्रकार क्षेत्र के राज्यावास खरीद केन्द्र के राज्यावास जीएसएस रा.उ.मा.विद्यालय में 1, 5, 8 मई को राज्यावास, 2, 6 व 9 को पीपली आचार्यान, 4, 7 व 11 मई को भाटोली के लिये 300 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
क्षेत्र के कृषि उपज मण्डी कांकरोली खरीद केन्द्र में 27 अप्रैल, 2 व 11 मई को भावा, बोरज, पसून्द, सुन्दरचा, साकरोदा के लिये 600 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
इसी प्रकार क्षेत्र के कृषि उपज मण्डी कांकरोली खरीद केन्द्र में 28 अप्रैल व 4 मई को भाणा, तासोल, वणाई, खटामला, बिनोल के लिये 600 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
उपखण्ड क्षेत्र के खरीद केन्द्र कृषि उपज मण्डी कांकरोली में 29 अप्रैल व 1 मई को एमड़ी, पड़ासली, देवपुरा, बामनटुंकडा, धांयला के लिये 600 किंव्टल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
खरीद केन्द्र कृषि उपज मण्डी कांकरोली में 30 अप्रैल व 7 मई को मोही, बड़ारड़ा, पीपरड़ा, कानादेव का गुड़ा फरारा के लिये 600 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र के खरीद केन्द्र कृषि उपज मण्डी कांकरोली में 5 व 8 मई को धोईन्दा, केलवा, आत्मा, सांगठकलां, पिपलांत्री के लिये 600 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र के खरीद केन्द्र कृषि उपज मण्डी कांकरोली में 6 व 9 मई को कांकरोली, राजनगर, सनवाड़, मुण्डोल, पूठोल के लिये 600 क्विंटल प्रतिदिन गेंहू, चना व सरसों की खरीद हो सकेगी।
आदेशानुसार काश्तकार के टोकन जारी होने पर निर्धारित दिनांक को किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाते है तो काश्तकार उसी सप्ताह के आने वाले रविवार को भी उपस्थित हो सकते है। सभी क्लस्टर प्रभारी प्रतिदिन यह सुनिश्चित करेंगें कि क्लसटर से एक दिन में खरीद केन्द्र की क्षमता से अधिक टोकन जारी ना किये जाएं।

