Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद के कई गांवो में बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बरसात

राजसमंद के कई गांवो में बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बरसात
Rajsamand today June 27, 2022 08:25 PM IST

राजसमंद में सोमवार को जिले के आसपास के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई सुबह बरसात के बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर के बाद अचानक उमस बढ़ गई व बारिश शुरू हो गई। शहर की रोड पर पानी बहा। जिले के आसपास के कई गांवों में करीब 20 मिनट तक बरसात जारी रही।बारिश से किसानों को राहत महसूस हुई। वही किसानों का कहना है कि यह बारिश खेत में पानी भर दे तो फसल बोने में परेशानी नहीं होगी।  बारिश होने से क्षेत्रवासियों को उमस से थोड़ी बहुत राहत मिली ।मुख्यालय के आसपास क्षेत्र के किसानों को भी प्रारंभिक तैयारी करने का मौका मिल गया है। सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली रही। लगभग साढ़े 11 बजे से आसमान में बादल छा गए और हवा चलने लगी। दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ ही देर में बारिश होने लगी। रुक रुककर बारिश का दौर शाम तक जारी रहा।

कहां-कहां हुई बारिश

जिले के कई गांवों में बारिश हुई व तहसील स्तर पर रेलमंगरा, नाथद्वारा, राजसमंद ,चारभुजा आमेट सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

RELATED NEWS