Breaking News

राजसमन्द / समाजसेवी श्री बंकेश सनाढ्य द्वारा डोर टू डोर खाद्यान्न आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया

समाजसेवी श्री बंकेश सनाढ्य द्वारा डोर टू डोर खाद्यान्न आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 28, 2020 07:38 PM IST

कोरोना संक्रमण (कोविड 19) को महामारी घोषत किये जाने तथा राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति से निपटने हेतु आमजन कम से कम घर से बाहर निकले इस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के निर्देशानुसार समाजसेवी श्री बंकेश सनाढ्य द्वारा डोर टू डोर खाद्यान्न आपूर्ति करने का जिम्मा उठाया है। खाद्यान्न आपूर्ति हेतु दिनांक 28.03.2020 को प्रातः 11 बजे श्री नरेन्द्र कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द द्वारा श्री बंकेश सनाढ्य, समाजसेवी के निजी वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।श्री सनाढ्य (मोबाईल 8290425149) के साथ समाज के पदाधिकारी श्री धीरेन्द्र शर्मा (मोबाईल 9413975979) भी समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे है। स्वेच्छा से काम कर रहे उक्त समाज सेवकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया कि वे राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी के अनुसार कार्य करते हुए 05 से अधिक व्यक्तियों को एक साथ इकठ्ठा नहीं होने दे, प्रत्येक व्यक्ति के मध्य न्यूनतम निर्धारित दूरी बनाये रखे, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग करें, प्रशासन द्वारा निर्देशित दिन एवं समय पर खाद्यान्न आपूर्ति करें, एमआरपी एवं बाजार मूल्य पर ही खाद्यान्न की आपूर्ति करें साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद को निःशुल्क राशन वितरण कराया जावे।उक्त समाज सेवकों द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के बैनर तले शहर के विभिन्न गली मोहल्लों, सोसायटियों में डोर टू डोर खाद्यान्न सामग्री एवं सब्जी पहुंचाई जा रही है।

 

RELATED NEWS