राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के बाद अब स्थिति काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। अब तक कांग्रेस दो सीटों यानी सहाड़ा और सुजानगढ़ पर बड़ी बढ़त ले ली है। वहीं, भाजपा राजसमंद सीट पर जीत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि तीनों सीटों के नतीजे कुछ भी रहे। जीतने वाले तीनों प्रत्याशी जश्न न मनाएं, कोविड का ध्यान रखें।
राजसमंद में उपचुनाव को लेकर कई बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है क्योंकि राजसमंद में उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में के माध्यमिक व विरोधाभास जारी रहा दोनों के कार्यकर्ताओं द्वारा कई तरह के आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी बहुत चली यहां पर भाजपा व कांग्रेस द्वारा दोनों पर ने अपनी ताकत जोकते हुए इस चुनाव को एक महत्वपूर्ण चुनाव बना दिया था जिसको लेकर यहां की जनता में भी एक्शन से बना हुआ था जिसको अनुमान लगाना भारी पड़ गया था कि यह सीट किस पाले में जाएगी लेकिन आज 25 राउंड हो जाने के बाद यह स्थिति साफ हो गई है कि सीट बीजेपी के पाले में गई है वह 20 सालों से बचाती आ रही इस सीट को का बीज कर लिया है दीप्ति महेश्वरी किरण महेश्वरी की पुत्री हैं वह युवा है इसको लेकर भी युवाओं में उत्साह देखा जा सकता है कि युवाओं की तरफ रुख ज्यादा रहता है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा समाजसेवी होने के नाते भी इतना असर नहीं छोड़ पाए जितना बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति महेश्वरी ने युवाओं के ऊपर अपना राज किया है
LIVE अपडेट्स...
राजसमंद: भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबले के बीच भाजपा की जीत
- 25 राउंड के बाद 5165भाजपा प्रत्याशी दीप्ति महेश्वरी ने जीत हासिल कर ली है
- 24 राउंड के बाद राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 5122 वोट से आगे हैं। उनकी जीत तय है। क्योंकि आखिरी राउंड में बहुत कम वोटों की गिनती होनी है।
- 22 राउंड के बाद दीप्ति माहेश्वरी 3735 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 63045 और दीप्ति को 66780 वोट मिले। अब 3 राउंड की मतगणना शेष।
- 18वें राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 4397 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा कांग्रेस को 52163 और बीजेपी को 56560 वोट मिले। अब तक 75% मतगणना हो चुकी है। 7 राउंड की मतगणना शेष है।
- राजसमंद में 16वें राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1772 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 47306 जबकि दीप्ति माहेश्वरी को 49078 वोट मिले।
- राजसमंद में 15 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां दीप्ति माहेश्वरी की बढ़त बरकरार है। वह 1696 वोट से आगे हैं। अब यहां 10 राउंड की मतगणना बाकी है। यहां अब तक 64% मतगणना पूरी हो चुकी है।राजसमंद में 14वें राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2185 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 41907 वोट मिले, जबकि दीप्ति को 44092 वोट मिले।
- राजसमंद में 12 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 1859 वोट से आगे। तनसुख बोहरा कांग्रेस को 36776 और दीप्ति माहेश्वरी को 38635 वोट मिले।
- राजसमंद में 11 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 2502 वोट से आगे। कांग्रेस को 33678 वोट मिले जबकि बीजेपी को 36180 वोट मिले।
- राजसमंद में 6वें राउंड के बाद बीजेपी 1550 वोट से आगे है। बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति को 19947 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 18397 वोट मिले हैं।
- राजसमंद में 5 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 715 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को मिले 15502 जबकि दीप्ति को 16217 वोट मिले हैं।

