राजसमंद विधानसभा की ग्राम पंचायत बामनटुकड़ा में जिला परिषद राजसमंद के वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी नारायणी देवी जी व पंचायत समिति राजसमंद के वार्ड 17 से प्रत्याशी अरविंद सिंह जी राठौड़, वार्ड 1 से प्रत्याशी कृष्णा कुंवर , वार्ड 2 से प्रत्याशी मेघराज भील के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रदेश सरकार की नीतियों और कुशासन से त्रस्त प्रदेश की जनता इन पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की सांसद दिया कुमारी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों को बताते हुए जनता से कड़ी से कड़ी जोड़ने को लेकर विधायक व सांसद व केंद्र सरकार के बीच योजनाओं को जमीन लेवल पर उतारने के लिए प्रधान व पंचायत समिति सदस्य की आवश्यकता होती है , राज्य कोंग्रेस की सरकार द्वारा बिल बढ़ोतरी को लेकर भी सांसद दिया कुमारी ने राज्य सरकार को कोसा। लोगों द्वारा भाजपा को वोट देकर विजय जिताने का आश्वासन दिया। इस दौरान साथ में जिला अध्यक्ष विरेंद्र पुरोहित, राजसमंद भाजपा कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, राजसमंद पंचायत समिति प्रभारी प्रभुलाल मुनोत, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, नानालाल सिंधल, मधुप्रकाश लड्ढा, देवीलाल प्रजापत, दिनेश बड़ाला, महेन्द्र कोठारी एपेक्स, पूर्व सरपंच जगदीश दवे, उपप्रधान श्री भरत पालीवाल, पर्वत सिंह आशिया, चतुर्भुज बागोरा ,लक्ष्मण तेली सुरेश पालीवाल, देवीलाल पालीवाल वं अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

