Breaking News

राजसमन्द / रसद विभाग का राजस्थान मिशन 2030 संवाद आयोजित

रसद विभाग का राजस्थान मिशन 2030 संवाद आयोजित
Rajsamand today ✍️✍️ September 05, 2023 06:58 PM IST

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार एवं सलाहकार परिषद (सीएमआरईटीसी) के नेतृत्व में विकसित राजस्थान-2030 दस्तावेज तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में रसद विभाग द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सुझाव लिये गये, सर्वप्रथम संदीप माथुर, जिला रसद अधिकारी द्वारा, स्वागत उदबोधन कर विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के क्रम जानकारी दी गई। अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता मंच, राजसमन्द द्वारा जिले में संचालित समस्त योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करने का सुझाव दिया, ताकि पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंच सकें। खाद्यान्न व्यापार मण्डल, राजसमन्द के अध्यक्ष कमल खण्डेलवाल द्वारा खाद्यान्न यथा दालों एवं अनाज के क्रम में भारत सरकार द्वारा संचालित दो पोर्टल की बजाय एक ही पोर्टल पर उक्त दालों एवं अनाज का स्टॉक अद्यतन करने का सुझाव दिया। राजसमन्द राशन संघ के जिलाध्यक्ष उदयलाल कुम्हार द्वारा राशन विक्रेताओं के मानदेय निर्धारित करने, जिले में समस्त उचित मूल्य दुकानदारों हेतु 4जी तकनीक युक्त पॉस मशीनें उपलब्ध करवाने एवं समस्त राशन सामग्री का एक ही बार में बायोमैट्रिक सत्यापन कर पॉस मशीन से राशन वितरण के क्रम में सुझाव दिया। ओम पालीवाल जी विषय विशेषज्ञ द्वारा राशन विक्रेताओं की आय वृद्धि के क्रम में जिले में संचालित मिड-डे-मील योजना पोषाहार, आंगनवाड़ी पोषाहार के अन्तर्गत आवंटित राशन सामग्री का वितरण उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से करने एवं खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित परिवारों हेतु भी निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड् पैकेट का वितरण रियायती दरों पर करने का सुझाव दिया, ताकि उपभोक्ताओं को भी महंगाई से राहत मिल सके एवं उचित मूल्य दुकानदारों के कमीशन में भी वृद्धि हो सके। इसके अलावा बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों द्वारा भी सुझाव दिये गये। बैठक में श्री विजय सिंह, प्रवर्तन अधिकारी, श्री सोहन सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक, श्री प्रकाश लौरा, कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।   

---000---

जल संसाधन खंड राजसमन्द का राजस्थान मिशन 2030 का संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित

विजन डॉक्यूमेंट 2030 तैयार करने हेतु राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत दिनांक 5 सितंबर मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 तक अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में जल संसाधन खंड राजसमंद से संबंधित जल उपभोक्ताओं संगमों के अध्यक्ष, सदस्य, काश्तकार, संगठन एवं आमजन द्वारा कार्यालय उपनिदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक (आत्मा) राजसमंद के सभागार में अपने-अपने सुझाव विचार प्रस्तुत किए गए।

 

RELATED NEWS