Breaking News

राजसमन्द / राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक: ग्राम पंचायतों में शुरू हुई खेल प्रतियोगिताएं, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक: ग्राम पंचायतों में शुरू हुई खेल प्रतियोगिताएं, युवाओं को खेलों के प्रति किया जागरूक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora August 05, 2023 04:46 PM IST

Rajsamandtoday@ राजस्थान में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा  में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार दिवसीय है जिसमें चौथे दिन समापन का कार्यक्रम किया जाएगा,ग्राम पंचायत में खेलों का शुभारंभ किया गया।

 

कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 

इस दौरान कबड्डी, खो-खो, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेनिस बॉल एवं हॉकी की विभिन्न टीमें बनाकर प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिताओं में 18 से 80 वर्ष तक के लोग भाग ले रहे हैं। जिसमें महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल है।

 

खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित किया

 ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ पंचायत समिति राजसमंद प्रधान  अरविंद सिंह राठौड़  के मुख्य आतिथ्य एवं  सरपंच लहरी लाल दवे  के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।  जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य नगेंद्र कुमार मेहता ने की।  जहां अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कहते हुए शपथ दिलायी और राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में खेल को जीवन का बताया अभिन्न अंग प्रधान ने कहा ने कहा कि खेलों से हमारा शरीर तंदुरुस्त बनता है, हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलने चाहिए सरकार चाहे कोई भी हो खेल कराने से ग्रामीणों में सद्भावना बढ़ती है। हम इस कदम को सराहनीय पहल बताते हैं। इस दौरान पूर्व सरपंच जगदीश दवे भगवानलाल दवे संयोजक अभिताभ राठौड,पन्नालाल आदि उपस्थित रहे.

RELATED NEWS