Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद जिला प्रशासन ने जिले की सभी सीमा को किया सील

राजसमंद जिला प्रशासन ने जिले की सभी सीमा को किया सील
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 31, 2020 07:07 PM IST

कोरोना संक्रमण के चलते लाक डाउन के चलते लोगों द्वारा उल्लघन करने के मद्देनजर आज से राजसमंद जिला प्रशासन ने जिले की सभी सीमा को सील करने के आदेश जारी किये है। उसी के तहत भीम उपखण्ड अधिकारी सुमन सोनल ने पीपलीनगर सहित आधा दर्जन पंचायतों का दौरा किया और लोगों से समझाईश की। बीओ द्वारा कुछ लोगों द्वारा लाक डाउन का उल्लंघन करने की शिकायत करने पर उन्हे हल्का दण्डित भी किया गया। एसडीएम ने नियमों की कडाई से पालना करने और संक्रमण से बचने के लिये लगातार घर मे रहने की अपील की है। उन्होने कहा कि उपखण्डक्षैत्र से लगने वाली अन्य जिलो की सीमाओं पर कडी चौकसी लगा दी गई है ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति या संदिग्ध जिले मे पंहुचकर लोगों के सम्पर्क मे नही आये जिससे बिमारी फैलने की संभावनाएं है। एसडीएम ने आमजन से भी अपील की है कि सावधानी बनाये रखे तभी इस रोग से बचा जा सकता है।

RELATED NEWS