राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी का पानी जनावद पहुंचा, एनिकट छलकर हाइवे पार हुआ पानी
जिले में अच्छी बारिश होने से गोमती नदी में पानी की रफ्तार हुई तेज
नदी किनारे गांवों के कुंओं जलस्तर बढे़गा
राजसमंद झील को भरने वाली गाेमती नदी का पानी जनावद तक पहंुच गया है। जिले में मंगलवार को हुई तेज बारिश से शाम पांच बजे के करीब जनावद का एनिकट छलक गया। एनिकट छलने के बाद पानी नेशनल हाइवे काे पार कर दिया है। कल तक यह पानी गिटोरिया, धानीन तक पहंुचने की उम्मीद है। बतों दे कि राजसमंद झील को भरने वाली सबसे बड़ी नदी गाेमती नदी है। जिले में भले ही अच्छी बारिश हुई है लेकिन राजसमंद के लोगों की गोमती नदी में पानी आने की उम्मीद लगाए बैठे है। हालांकि चारभुजा क्षेत्र में भी अच्छी बारिश होने से रामदरबार से निरंतर पानी की आवक जारी है। गोमती नदी का पानी जनावद को पार कर आगे बढ़ा लगा है इससे स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। गोमती नदी में पानी आने से इसके आस-पास के कुंओं का भी जलस्तर बढ़ेगा।