बामन टुकड़ा से कावड़ यात्रा निकली

गोमतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई कावड़ यात्रा
गोमती नदी के पास कुए से लिया जल
भोलेनाथ के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा रवाना हुई
राजसमंद। बामन टुंकड़ा से कुंभलगढ़ के परशुराम महादेव के लिए कावड़यात्रा निकली। कावड़ यात्रा में 51 कावड़िए शामिल हुए। कावड़यात्रा बामन टुकड़ा के गोमतेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई। इससे पूर्व सभी कावड़ियों ने गोमती नदी के पास कुंए से जल लिया। इसके बाद महादेव के जयघोष के साथ कावड़ यात्रा बामन टुकड़ा से रवाना हुई। बामन टुकड़ा से रवाना हुई कावड़ यात्रा मियारी, मादड़ी, पड़ासली, अंटालिया, रिछेड़, ओलादर, मजेरा, केलवाड़ा होते हुए कुंभलगढ़ के परशुराम महादेव पहंुची। सभी कावड़िए सोमवार को सुबह भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

