वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस विपरीत दौर मे रक्त की आवश्यक्ता अनुभव करते हुए देवगढ के भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे सांसद दिया कुमारी ने शिरकत की और रक्तदाताओं सहित कार्यकर्ताओं का हौसला बढाया। शिविर का अवलोकन करने के बाद दिया कुमारी ने कहा कि बिमारी के इस दौर मे रक्त की सबसे अधिक आवश्यक्ता है। उन्होने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को इस पुण्य कार्य के लिये धन्यवाद दिया। शिविर मे सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढचढ कर भाग लिया और कुल 125 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। शिविर के दौरान भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारी और भाजपा के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग किया। आयोजन के दौरान दिया कुमारी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरण किये।

