Breaking News

राजसमन्द / राजसमन्द सांसद दिया कुमारी अब स्थानीय चुनाव के दौरे पर

राजसमन्द सांसद दिया कुमारी अब स्थानीय चुनाव के दौरे पर
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 19, 2020 09:19 AM IST

राजसमंद सांसद दिया कुमारी भी अब स्थानीय चुनावों के दौरान भाजपा का बोर्ड बनाने के प्रयास मे पूरी तरह से जुट गयी है। आज सांसद ने पंचायत समिती सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के समर्थन मे सालोर मे जनसभा को सबोधित किया। इससे पूर्व चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और फिर वे सभा मे पंहुची।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित,राजसमंद पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका,महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष संगीता चौहान सहित स्थानीय भाजपा मण्डल के नेता मौजूद रहे। सांसेरा पंहुचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी का स्वागत किया और इन चुनावों मे भाजपा को पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया। दिया कुमारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की रिती निती और राज्य सरकार की खामियों को जनता के सामने रखा। उन्होने कहा कि देश को इस विपरीत परिस्थितियों मे मोदी के अलावा कोई बाहर नहीं निकाल सकता है। लेकिन यह कडी ग्राम पंचायत से शुरु होती है जो केन्द्र मे बैठे मोदी के हाथ मजबूत करेगी। जरुरी है कि देश का जो विकास हो रहा है और भारत देश की जो अन्तर्राष्ट्रीय पैमाने पर मान है उसके लिये भाजपा को पूरा समर्थन दिया जाये। जिससे विकास को पर लगेंगे और यह विकास आपके गांव तक पंहुचेगा।

RELATED NEWS