राजसमंद पंचायत समिति प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ ,उपप्रधान सोहनी देवी गुजर व राजसमंद पूर्व विधायक स्वर्गीय किरण महेश्वरी की पुत्री दीप्ति माहेश्वरी व उनके परिवार ने आज नए साल के अवसर पर चारभुजा नाथ के दर्शन किए। इस दौरान राजसमंद व स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा दीप्ति माहेश्वरी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता लगातार किरण महेश्वरी के जाने के बाद उनकी पुत्री दीप्ति महेश्वरी को भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि उनकी माताजी किरण माहेश्वरी हर साल पहले दिन सभी धार्मिक स्थानों के दर्शन की परंपरा को रखते हुए वह आज चारभुजा नाथ के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार राजसमंद की जनता के लिए सुख दुख में हमेशा तैयार रहेगा उनका कहना है कि 2020 उनके परिवार के लिए दुख लेकर आया है लेकिन 2021 में वह दुख से उबरने की कोशिश करेंगे इस दौरान चारभुजा के दर्शन के दौरान कांकरोली द्वारकाधीश व श्रीनाथजी के दर्शन भी किए।

दर्शन के दौरान राजसमंद के कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

