राजसमंद की सड़कों पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल
चारभुजा के जयकारों के साथ चारभुजा के तरफ बढ़ रहे श्रद्धालु
ग्रामीण क्षेत्रों में सराय, स्कूलों में कर रहे रात्रि विश्राम
राजसमंद। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री चारभुजानाथ गढ़बोर के दर्शन के लिए इन दिनों श्रद्धालु पैदल पहुंच रहे है। प्रतिदिन बाहर से आने वाले जातारूओं की हाइवे और अन्य मार्गो पर रेलमपेल लगी हुई है। राजसमंद जिले के अलवा, उदयपुर, रतनलाम, इन्दौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मध्य प्रदेश से पैदल जातरूत प्रभु श्री चारभुजनाथ के दर्शन के लिए पैदल पहुंच रहे है। चारभुजा में जल झुलनी पर सबसे बड़ा मेला लगता है। इसको लेकर बाहर से आने वाले जातरू प्रभु चारभुनाथ के जयकारे लगाते हुए पदैल यात्रियों का जत्था चारभुजा की तरफ बढ़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सराय, स्कूलों में श्रद्धालु रात्रि विश्राम कर रहे है। मंगलवार को चारभुजा में जल झुलनी एकादशी पर सबसे बड़ा मेला लगेगा। इसको लेकर अभी से श्रद्धालु पहुंच रह है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। वहीं चारभुजा में लगने वाले विशाल मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

