राजसमन्द 12 अगस्त। प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद का कार्यक्रम पंचायत समिति राजसमन्द के सभागार के साथ राजीविका के सभी कलस्टर स्तरीय संघों में व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया। जिसमें राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।
संवाद में उन्होंने बदलते भारत में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा की महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर ही भारत के सपने साकार किया जा सकता है।
इस संवाद के बारे में बात करते हुए जिले के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अनीश कुमार ने बताया राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के अंतर्गत राजसमन्द ब्लॉक में 1080 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तकरीबन 14000 महिलाएँ जुड़कर अपनी आजीविका बढ़ा रही हैं।
इस अवसर पर उप प्रधान सुरेश कुमावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए व पंचायत समिति सदस्य, राजीविका से रमेश सालवी, कार्तिक व्यास, सहित स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

