Breaking News

राजसमन्द / राजसमन्द की सीमा सील

राजसमन्द की सीमा सील
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 30, 2020 06:22 PM IST

 जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक आदेश जारी कर कोरोना महामारी कोविड 19 को देखते हुये जिले मेंं 18 मार्च से धारा 144 लागू कर प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किये जाने के निर्देेश जारी किये गये थे। जारी निषेधाज्ञा की निरन्तरता में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुसरण में राजसमन्द की सीमा को सील किया है।

    जारी आदेशों के अन्तर्गत जिले से लगे हुये सभी जिलों से राजसमन्द जिला क्षेत्र में वाहनों एवं पैदल आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया निषेघ रहेगा। विशेष परिस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट व सम्बन्धित उपखंड अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

    इस धारा की अवहेलना पर धारा 188 के तहत दण्डित किया जायेगा। यह आदेश 30 मार्च मध्य रात्रि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

RELATED NEWS