Breaking News

राजसमन्द / राजूसिंह भारतीय हिंदू युवा सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत

राजूसिंह भारतीय हिंदू युवा सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 02, 2021 02:39 PM IST

देवगढ़ भारतीय हिंदू  युवा सेना शाखा देवगढ़ के तत्वाधान में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंदू युवा सेना के क्षेत्र में फैलाव को लेकर चर्चा की गई तथा हिंदू जागृति जगाने तथा हिंदू संस्कृति एवं संस्कार के प्रति हर हिंदू में जागृति पैदा करने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण जैन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार राजेंद्र कुमार सेठीया के नेतृत्व में समाजसेवी राजू सिंह रावत पीपली नगर को में क्षेत्र में सक्रिय तरीके से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका की कार्यशैली एवं  मीडिया में  सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें  राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी  बनाया गया। उपस्थित हिंदू युवा सेना के सदस्यों ने मनोनीत प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू सिंह का उपारना ओढा कर स्वागत किया।

RELATED NEWS