कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर व आमजन को अनावश्य रूप से बाहर निकलने से रोकने के लिये उपखंड अधिकारी सुशील कुमार के निर्देश पर जंक्शन और टाउन के लोगों के लिए घर बैठे राशन और खाद्य सामग्री के मंगवाने की व्यवस्था की गई है।
उपखंड अधिकारी ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार इसमें व्यापारियों की बैठक में लॉक डाउन के तहत डोर टू डोर खाद्यान्न, दूध व सब्जी सप्लाई के लिये समुचित व्यवस्था की है। साथ ही उपखंड अधिकारी ने अधिकतम खुदरा मुल्य से ज्यादा नहीं लेने के लिये निर्देश दिये।
एसडीएम कुमार ने विभिन्न दुकानों की सूची जारी की है। जिनमें कांकरोली में किराना सामग्री के लिये रिलायंस मॉल, पतंजलि, श्री राम किराना स्टोर, पूर्बीया ट्रेडर्स, जयमाला स्टोर, सुधा प्रोविजन स्टोर, श्री मातेश्वरी किराना, सी.पी. ट्रेडर्स, राजनगर में देवनारायण किराणा, और दिनेश किराणा, जावद में भेरुनाथ किराणा एवं प्रिया किराणा स्टोर, धोईन्दा में भेरुनाथ किराणा स्टोर, श्रीनाथ किराणा स्टोर, अरिहंत किराणा, दिव्या डेरी एंड किराणा, रमेश किराणा स्टोर एवंं ए टू जेड जनरल स्टोर, हाउसिंग बोर्ड में शिव जनरल स्टोर एवं श्रीनाथ किरणा एवं डेरी व राजसमन्द में समाजसेवी बंकेश सनाढ्य सप्लाई करेंगे।
डेयरी सामानों के लिये कांकरोली में रिलायंस मॉल, भैरूनाथ डेयरी, अंबे डेयरी, सरस डेयरी, पालीवाल मिल्क प्रोडक्ट, अंबिका मिल्क, पालीवाल डेयरी, सनवाड़ में कुमावत डेयरी, राजनगर में पालीवाल डेयरी व सुखवाल डेयरी, धोईन्दा में पालीवाल डेयरी, विनायक डेयरी, विष्णु ट्रेडिंग, दिव्या डेयरी एवं किराणा, कुमावत डेयरी, कृष्णा डेयरी आदि सप्लाई करेंगे।
इसी प्रकार सब्जी की सप्लाई के लिये कांकरोली में रिलायंस मॉल, धोइंदा में विष्णु ट्रेडिंग एवं हाउसिंग बोर्ड मेंं श्री गणेश सब्जी भंडार सप्लाई करेंगे। इनकी डिलीवरी

