Breaking News

राजसमन्द / आरसीएचओ ने किया गजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

आरसीएचओ ने किया गजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 01, 2022 10:13 AM IST


राजसमंद, 28 फरवरी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने पब्लिक प्राईवेट प्रार्टनरशीप के संचालित गजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अजय गोयल एवं अन्य स्टॉफ को अस्पताल परिसर को साफ - स्वच्छ रखने लिये निर्देशित किया।
उन्होंने वहां ओपीडी रूम, स्टोर रूम, वार्ड एवं लेबर रूम का भी विस्तार से निरीक्षण किया तथा लेबर रूम में प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित नही होने पर नाराजगी जताई तथा लेबर रूम में कार्यरत स्टॉफ को तत्काल लेबर रूम में आवश्यक सभी उपकरणो को सुव्यस्थित रखने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से सम्बन्धित चिकित्सकीय सेवाओं में किसी प्रकार की कौताही नही बर्दाश्त की जायेगी।
 उन्होंने स्टोर रूम के भी अव्यवस्थित होने पर अनावश्यक सामग्री को छांटने तथा नीलामी योग्य सामग्री की सूची तैयार करने के लिये भी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया। संस्थान पर डीएमएफटी मद के तहत जारी नवीन लेबर रूम एवं जेएसवाई वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां लेबर रूम के प्रोटोकॉल के अनुसार नही होने पर प्रसुताओं की निजता सहित अन्य आवश्यक प्रावधानो को दृष्टी में रखते हुए निर्माणकार्य में आवश्यक संशोधन करने तथा नर्सिंग स्टॉफ के लिये नर्सिंग स्टेशन का सम्मिलित करने के निर्देशित किया इस अवसर पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार भी उपस्थित थें। 

RELATED NEWS