Breaking News

राजसमन्द / बीएस-4 मानक वाहनों का पंजीयन 30 अप्रैल तक

बीएस-4 मानक वाहनों का पंजीयन  30 अप्रैल तक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 26, 2020 09:19 PM IST
राजसमन्द, 26 अप्रैैल । जिले में या रिजन के बीएस-4 वाहनों के पंजीकृत करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। अन्तिम तिथि तक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में वाहनों का सिस्टम बेस एपरुवल किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी अनिल पांड्या  ने बताया कि जिले में या रिजन के ऐसे वाहनों जिनकी बिक्री 31 मार्च तक की गई है। उन वाहनों के पंजीयन के लिये वाहन डिलर्स के स्तर पर बीएस-4 वाहनों के पंजीयन से पूर्व संबधित पंजीयन एवं सिस्टम बेस एपरुवल जिला परिवहन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च से पूर्व विक्रित एवं एफएडीए की सूची में वर्णित एवं जिले या रिजन में पंजीकृत होने योग्य सभी वाहनों के सम्बध में आवष्यक नियमानुसार दस्तावेज एवं अन्य औपचारिकताएं को पुर्ण करने के लिये 30 अप्रैल तक जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।

RELATED NEWS