कुमारी द्वारा राजसमंद संसदीय क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों पर आधारित
*राजसमन्द, 6 जुलाई।* राजसमंद सांसद दीया कुमारी द्वारा राजसमंद संसदीय क्षेत्र और जयपुर में किए गए सेवा कार्यों की पुस्तिका का विमोचन आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेशमंत्री जितेंद्र गोठवाल उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रकाशन की ई-बुक भी बनाई गई है।

