राजसमंद, 13 मई। जिले में आज 5 नये लोगो में कोरोना की पुष्टी हुई है। ये पांचो लोग अलग - अलग क्षैत्रो से चिन्हीत हुए है।
पाॅजीटीव की सूचना पर आरसीएचओ डाॅ सुरेश मीणा, बीसीएमओ एम.एल मीणा, डीएनओ विनित दवे, डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ डाॅ राजकुमार खोलिया, एपिडिमियोलोजिस्ट हरिश पलासिया, जिला औषधी भण्डार प्रभारी डाॅ अनिल जैन, आशा समन्वयक हरिशंकर शर्मा ने सभी आर.के ंिजला चिकित्सालय एवं उपजिला चिकित्सालय में जाकर भर्ती पाॅजीटीव केस की ट्रावेलिंग हिस्ट्री एवं निकट संपर्क में आने वाले लोगो की सूची तैयार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
सीएमएचओ डाॅ जे.पी. बुनकर ने बताया की समीचा निवासी एक 32 वर्षीय युवक अपने बडे़ भाई व भाई परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ गोरेगांव मुम्बई से 7 मई को मिनी बस में रवाना होकर गुंजोल चैराहै पर उतर कर उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा पहंुचते है। जहां उनको क्वारेंटाईन सेंटर में आईसोलेशन में रखा जाता है। कल उनका उपजिला चिकित्सालय में उनका सेम्पल लिया गया जिसमें आज युवक की रिपोर्ट पाॅजीटीव आई है। वहीं बडे़ भाई की रिपोर्ट नेगेटीव आ गई है।

खटामला के देवड़ो का खेड़ा में रहने वाला 20 वर्षीय युवक 10 मई को हाथ पैर में दर्द की शिकायत लेकर केलवा सीएचसी में चिकित्सक को बताया जहां से आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में जांच के लिये परामर्श दिया गया । 12 मई को लिये गयें रिपीट सेम्पल में युवक की रिपोर्ट पाॅजीटीव आई है।
सार्दुल खेड़ा निवासी एक बीस वर्षीय युवक 10 मई को सागर मध्यप्रदेश से कार द्वारा राजसमंद पहुचा जहां वो केलवा में क्वारेंटीन था। सर्दी खांसी की शिकायत होने पर 12 मई को आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। युवक के सेम्पल की रिपोर्ट आज पाॅजीटीव आई है।
पीपली नगर निवासी एक 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आज पाॅजीटीव आई है। वो अपने पति व तीन बच्चो के साथ 6 मई को अहमादाबाद से बस द्वारा रवाना होकर पीपलीनगर पहुंची थी। महिला के पति की पुर्व में रिपोर्ट पाॅजीटीव आ चुकी है। वहीं तीन बच्चों की रिपोर्ट नेगेटीव आई है तीनो बच्चो को क्वारेंटीन सेंटर भेज दिया गया है। दोनो पति - पत्नि आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में ही भर्ती होकर उपचाररत है।
आमेट के दोवड़ा निवासी एक 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी आज पाॅजीटीव आई हैै। वह मुम्बई से बस द्वारा 5 मई को आमेट पहंुची जहां से उसे स्थानिय तेरापंथ भवन क्वारेंटाईन सेंटर भेजा गया। 10 मई को वह बेटे के साथ दोवड़ा अपने घर पहुंची तथा होम आईसोलेशन में थी। खरनोटा निवासी एक पोजीटीव वृद्धा के संपर्क में होने से सेम्पल लिया गया था।
जिलें में अब तक 1537 सेम्पल लिये गये जिसमें से 26 पाॅजीटीव, 1432 नेगेटीव तथा 79 की रिपोर्ट आना शेष है। आज आर.के जिला चिकित्सालय से 40 तथा उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 19 सेम्पल जांच हेतु आरएनटी मेडीकल काॅलेज भिजवायें गये है। जिला चिकित्सालय राजसमंद में 71 तथा उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 28 व्यक्ति भर्ती है।

