राजसमंद @स्थानीय विद्यालय में गणतन्त्र दिवस समारोह प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार टेलर अतिथि अमन जोशी सरपंच ग्राम पंचयत पसून्द एवं समाजसेवी मामाशाह राजेन्द्र टांक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र जी टांक ने रा.उ.मा.वि.पसून्द में फर्निचर क्रय हेतु 31000/- इकतीस हजार रुपये का चैक प्रदान किया एवं रा.उ.मा.वि. मोरचना में LED TV. (53 इंच ) Rs. 25000 पच्चीस हजार रुपये भेंट की। ग्राम पंचायत पसून्द के समस्त विद्यालयों में मिठाई वितरित की गई समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक आभार व्यक्त कर सम्मान दिया। इस अवसर पर श्री हरिश चरनाल, रेणु दाधीच, मुरली मनोहर सालवी,ओमप्रकाश पालीवाल, रितु शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चालन भरत सिंह राव ने किया।

