सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
राजसमन्द। सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सेना भर्ती रैली करवाने के संबंध में निवेदन किया।
मुलाकात के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं का सेना के प्रति काफी रुझान है और साथ ही बहुत सारे पूर्व सैनिक परिवार भी इस क्षेत्र में निवास करते हैं।
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही औपचारिकताएं पूर्ण कर भर्ती रैली की घोषणा की जाएगी। भाजपा सरकार युवाओं को देश सेवा के लिए हर अवसर प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।"

