Breaking News

राजसमन्द / राज महोत्सव को लेकर सरपंचो ने दिखाया उत्साह -

राज महोत्सव को लेकर सरपंचो ने दिखाया उत्साह -
Rajsamand today October 04, 2022 06:42 PM IST
 
महाराणा राज सिंह जी की जन्म जयंती को लेकर राजसमन्द में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है । 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2022 को होने वाले इस राज महोत्सव को लेकर लोगो मे काफी उत्साह व तैयारियां दिखाई दे रही है । इसी दौरान महाराणा श्री राज सिंह जन्म जयंती समारोह समिति, राजसमन्द द्वारा राजसमन्द पंचायत समिति के सरपंचों के साथ बैठक ली गई । बैठक में राज महोत्सव को लेकर चर्चा हुई । जिसमें सभी सरपंचो ने इस महोत्सव को भव्य रूप देते हुए राजसमन्द वाशियो तक राजसमन्द के इतिहास को पहुचाने को प्राथमिकता दी । भरत पालीवाल ने बताया कि यह राज महोत्सव महाराणा राज सिंह जी के उस इतिहास को लोगो तक पहुँचायेगा जिससे राजसमन्द का हर एक व्यक्ति अपने आपको गर्वान्वित महसूस करेगा । साथ ही अनिल खंडेलवाल ने इस राज महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आमंत्रण पत्र व आग्रह पत्र प्रदान करते हुए राजसमन्द में हो के जा रहे भव्य राज महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा व पूरे उत्साह से सभी को जुड़ने का आह्वान किया । पसुन्द सरपंच अयन जोशी, सरपंच प्रतिनिधि गणेश पालीवाल पीपरड़ा, तासोल उपसरपंच लक्ष्मण वैष्णव के साथ समस्त सरपंचों ने इस कार्यक्रम को महोत्सव के रुप में मनाने का उत्साह दिखाया । इस दौरान रतन गोयल, गणेश रेगर, अशोक जोशी, भारती पालीवाल, मीरा रेगर, कंचन सरगरा आदि उपस्थित थे । 

RELATED NEWS