Breaking News

राजसमन्द / एस.बी.आई. बैंक गार्ड के पद पर पूर्व सैनिकों की भर्ती के आवेदन आमंत्रित

एस.बी.आई. बैंक गार्ड के पद पर पूर्व सैनिकों की भर्ती के आवेदन आमंत्रित
Rajsamand today July 19, 2022 08:05 PM IST

 

एस.बी.आई बैंक गार्ड के पद पर भर्ती 2021-22 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, उदयपुर द्वारा वर्ष 2018 से एक अक्टुबर 2021 के मध्य सेवानिवृत पंजीकृत पूर्व सैनिकों के आवेदन 25. जुलाई 2022 तक मांगे गये है। 

विभाग के कर्नल ए. एस. राठौड़ ने बताया कि एस.बी.आई बैंक गार्ड के लिए आवेदक की नियमानुसार शर्तो के अनुसार एक अक्टुबर 2021 को आयु 45 वर्ष से अधिक न हो, न्यूनतम सैन्य सेवा 15 वर्ष की हो, सिपाही से हवलदार रैंक तक ही आवेदन के पात्र हो, न्यून्तम 8वीं पास ग्रेज्युएट पूर्व सैनिक पात्र नहीं हांेगे, मेडिकल केटेगरी सेप-1/एवाईई होना चाहिए, वर्ष 2018 से 1 अक्टुबर 2021 तक सेवानिवृत पंजीकृत पूर्व सैनिक ही आवेदन के पात्र है, बैंक नियमानुसार एसी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्युएस श्रेणी का प्रमाण पत्र सलंग्न करना अति-आवश्यक है, आवेदन में सम्पूर्ण जानकरी डिस्चार्ज बुक के अनुसार ही होनी चाहीए, कार्यालय में 25 जुलाई 2022 तक आवेदन व्यक्तिशः जमा कराये उक्त तिथि बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेेगें।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त श्रेणी सभी पूर्व सैनिक तय तिथि तक आवेदन पत्र के साथ डिस्चार्ज बुक एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक है और अधिक जानकारी के लिये कार्यालय में व्यक्तिशः रुप से अथवा दूरभाष नम्बर 0294-2940052 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

RELATED NEWS