Breaking News

राजसमन्द / किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी एसडीएम की अनुमति

किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी एसडीएम की अनुमति
Rajsamand today ✍️✍️ March 23, 2024 02:00 PM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता और धारा 144 लागू होने से अनुमति आवश्यक

 

राजसमंद लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजित करने के क्रम में जिले में आचार संहिता एवं धारा 144 के प्रावधान लागू है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की रेली और जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाले जाएं। कोई भी रेली या जुलूस निकालने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट को अनुमति लेनी होगी। उपखंड मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद ही रेली और जुलूस निकाले जा सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश की पालना के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं।

 

RELATED NEWS