रेलमगरा, देलवाड़ा व खमनोर की 70 ग्राम पंचायतों के लिये 353
मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न हुये शान्तिपूर्ण मतदान
पर्यवेक्षक भट्ट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
राजसमन्द 27 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के द्वितीय चरण के चुनाव शुक्रवार को रेलमगरा, देलवाड़ा व खमनोर की कुल 70 ग्राम पंचायतों के लिये 353 मतदान केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुए। तीनों पंचायत समितियों के लिये कुल 63.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,59,818 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
पर्यवेक्षक भट्ट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र भट्ट ने आज शुक्रवार को जिले के कोठारिया, बिलोता, देलवाड़ा, नेड़च, घोड़च, सेमल, केसुली, करौली, लाल मादड़ी, उपली ओड़न व खमनोर ब्लॉक के मण्डियाना आदि क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया व कोरोना से सावधानी के बारे में मतदान सम्पन्न करवा रहे अधिकारियों व कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने रेलमगरा पंचायत समिति के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया जिसमें रेलमगरा, बामनियां कला, सिंदेसर कला, पछमता, गिलुंड और कुंडिया आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
मतदान प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ हुआ। तीनों पंचायत समितियों के मतदाताओं में मतदान प्रति खासा उत्साह दिखने को मिला और आरंभ से ही मतदान केन्द्रों पर कोरोना गाईडलाईन के अनुरुप ही लम्बी कतारों में दो गज दूरी, मास्क जरुरी व सेनेटाईजर के प्रति लोगों में रुचि एवं जागरुकता दिखी।
मतदान के प्रति दिखा मतदाताओं में जोश एवं उमंग
प्रातः 7.30 बजे से आरंभ हुए मतदान में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्थाएं की गई थी, तो वहीं सेवाभावी स्काउट्स एवं गाईड्स ने बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान केन्द्र के अन्दर व अपने मत का प्रयोग करने के पश्चात् वापस बाहर तक ले जाने में सहयोग करते हुए दिखे।
आकड़ों में मतदान
तीनों पंचायत समितियों में दूसरे चरण के मतदान में कुल 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ व 1,59,818 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
रेलमगरा पंचायत समिति में अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 63.91 प्रतिशत मतदान हुआ व कुल 62,483 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि प्रातः 10 बजे तक 14.22 प्रतिशत मतदान 13,899 मतदाताओं ने, 12 बजे तक 26.45 प्रतिशत मतदान 25,861 मतदाताओं ने, अपराह्व 3 बजे तक 45.10 प्रतिशत मतदान 44,095 मतदाताओं ने व सायं 5 बजे तक 57.95 प्रतिशत मतदान 56,662 मतदाताओं ने किया।
इसी प्रकार पंचायत समिति खमनोर में अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 61.60 प्रतिशत मतदान हुआ व कुल 58,907 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि प्रातः 10 बजे तक 10.39 प्रतिशत मतदान 9,935 मतदाताओं ने, 12 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान 23,199 मतदाताओं ने, अपराह्व 3 बजे तक 42.02 प्रतिशत मतदान 40,182 मतदाताओं ने व सायं 5 बजे तक 58.01 प्रतिशत मतदान 55,472 मतदाताओं ने किया।
इसी प्रकार पंचायत समिति देलवाड़ा में अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 64.81 प्रतिशत मतदान हुआ व कुल 38,428 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि प्रातः 10 बजे तक 6.80 प्रतिशत मतदान 4,031 मतदाताओं ने, 12 बजे तक 23.43 प्रतिशत मतदान 13,892 मतदाताओं ने, अपराह्व 3 बजे तक 46.88 प्रतिशत मतदान 27,797 मतदाताओं ने व सायं 5 बजे तक 58.40 प्रतिशत मतदान 34,627 मतदाताओं ने किया।

