राजसमन्द 21 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य सरकार की प्रवासियों को सुरक्षित व सकुशल अपने घर भेजने के क्रम में आज गुरुवार को बिहार जाने वाले 332 प्रवासियों को राजसमंद उपखंड के धोईन्दा बस स्टेण्ड से उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने रोडवेज बसों से उदयपुर रेलवे स्टेशन के लिये रवाना किया।
जहां से वे प्रातः 11 बजे रेल द्वारा बिहार अपने घर को रवाना हो गये। इस मौके पर प्रवासियों के घर पुनः जाने की ख्ुाशी चेहरों पर छलक रही थी। इसके साथ ही उन्हें भोजन भी दिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति सुरेश पालीवाल सहित कर्मचारी व बड़ी संख्या में प्रवासी उपस्थित थे।

