राजसमंद -श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में अति आधुनिक उपकरणों से लैस एंबुलेंस को मंछीबेन बाबूलाल जी हजारीमल जी संचालक जीव दया सेवा समिति बिसलपुर द्वारा सियाणा गौशाला में एंबुलेंस दान की गई,श्री धेनु गोपाल गौशाला के धरमु भाई गुर्जर व ग्वाल संत बालकृष्ण जी ने बताया कि गौ मीरा मैया कथा महोत्सव के दौरान जीव दया सेवा समिति के सभी सदस्य यहां पर गौशाला में आए थे. उन्होंने यहां पर गायों के उपचार की सुविधा व गौ माता की सेवा से प्रेरित होकर अपना मन बना लिया था जिसके बाद उन्होंने गौशाला समिति से संपर्क कर यह एंबुलेंस भेट की है, उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस द्वारा जिले के बाहर से भी दुर्घटनाग्रस्त गौ माता को लाने में सुविधा होगी, आधुनिक होने के कारण इस एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी उनके साथ रहेंगे जिससे गौ माता को तुरंत इलाज मिल सकेगा,सियाणा गौशाला समिति द्वारा जीव दया सेवा समिति बिसलपुर का धन्यवाद अर्पित किया.

