राजसमंद @सिलिकोसिस रोकथाम के प्रभावी प्रयासो के साथ खान सुरक्षा समस्याओ के उचित समाधान पर चर्चा के लिए तहसील देवगढ़ में ग्राम कांकरोद में सिलिकोसिस व टीबी बीमारी से प्रभावित मरीजों के लिए जागरूगता कैम्प का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री, खान मंत्री प्रमोद जैन व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के निर्देषन में पूरे राज्य में इस प्रकार के कैम्प किये जा रहे है। यह जानकारी खनि अभियन्ता आमेट ने दी।
उन्होने बताया कि उदयपुर जोन क्षैत्राधिकार में सिलिकोसिस रोकथाम एवं श्रम एवं खनन सुरक्षा नियमो की प्रभावी अनुपालना के संबंध में उदयपुर जोन के अतिरिक्त निदेशक (खान) महेश माथुर के निर्देशो की पालना में कार्यालय खनिज विभाग आमेट व चिकित्सा विभाग राजसमंद संयुक्त रूप से ग्राम कांकरोद क्षैत्र में ग्रेनाईट खनन क्षेत्र में केम्प का आयोजन किया गया। खनिज विभाग के आसिफ मोहम्मद अंसारी खनि अभियंता आमेट के नेतृत्व में राकेश कांठेड़ व नारायण लाल गमेती सहायक खनि अभियंता, पंकज आमेटा खनि कार्यदेशक, चिकित्सा विभाग देवगढ़ से डॉ. पुनित तिवारी तथा चिकित्सा विभाग राजसमंद से सिलिकोसिस जांच दल में मनीष रेडिओग्राफर एवं स्थानीय खान मालिक मैसर्स मिलन ग्रेनाईट, करनी ग्रेनाईट, भूमि ग्रेनाईट, मातेश्वरी ग्रेनाईट, बालाजी ग्रेनाईट, सांवरिया ग्रेनाईट, मातृभूमि ग्रेनाईट, राधाकृष्ण ग्रेनाईट, परमेश्वर ग्रेनाईट व भैरूनाथ क्रेशर व अन्य के सहयोग से खान पर कार्यरत श्रमिकों की सिलिकोसिस बीमारी की जांच के लिए केम्प लगाया गया।
इसी प्रकार डॉ. तिवारी ने सिलिकोसिस बीमारी के लक्षण तथा उससे बचाव के उपाय के बारे मे जानकारी खान श्रमिकों को दी गई। सिलिकोसिस कैम्प में खनिज विभाग के नारायण लाल गमेती सहायक खनि अभियन्ता व पंकज आमेटा खनि कार्यदेशक द्वारा डस्ट मास्क, हेलमेट सुरक्षा उपकरण खान श्रमिको को वितरण किए गए एवं साथ ही खदान मजदूरो को ड्रिलिंग के समय मास्क लगाने और वेट ड्रिलिंग करने तथा रास्तो पर लगातार पानी का छिड़कावन रखने के बारे में जागरूक किया। सिलिकोसिस कैम्प में कुल 94 श्रमिको की सिलिकोसिस बीमारी की जांच की गई। जिसमें कोई भी श्रमिक सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित होना नहीं पाया गया।
पूर्व में भी सिलिकोसिस कैम्प आयोजित कर 13 दिसम्बर को तहसील आमेट के ग्राम आगरिया में 102 खान श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 14 दिसम्बर को ग्राम राछेटी में 51 खान श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 19 दिसम्बर को ग्राम आंजना में 63 खान श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसी प्रकार तहसील भीम में 28 दिसम्बर को खनिज क्वार्ट्ज फेल्सपार खनन क्षेत्र में ग्राम सारोठ, भरतवा, हथुन के खनन क्षेत्र में श्रमिकों की सिलिकोसिस बीमारी की जांच सिलिकोसिस जागरूकता एवं सुरक्षा उपकरण हेलमेट, सुरक्षा जूते इत्यादि का वितरण के लिए शिविर आयोजित किये जाएंगे।

