Breaking News

राजसमन्द / ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां हो रहे हैं रैलियों के कार्यक्रम

ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही है धज्जियां हो रहे हैं रैलियों के कार्यक्रम
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora August 29, 2020 08:21 AM IST

इन दिनों पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से परेशान है वहीं सरकार की ओर से इस वायरस से बचने के लिये सोशियल डिस्टेंसिंग रखने के निर्देश दिये गये है। लेकिन आज भी ग्रामीण ईलाकों मे यदाकदा सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडायी जा रही है। राजसमंद की झौर पंचायत मे आज तेजा दशमी के मौके पर लोक देवता तेजाजी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे बडी संख्या मे महिला और पुरुषों ने डीजे की धुनों पर नाचते गाते सोशियल डिस्टेंसिंग की धज्जीयां उडाकर रख दी। लेकिन इस शोभायात्रा के बारे मे पुलिस या प्रशासन को भनक तक नही लगी। वहीं इतनी बडी शोभायात्रा निकलने के बावजूद पंचायत सरपंच और सचिव की चुप्पी लापहरवाही का उदाहरण है। जबकि जिले मे कोरोना पोजेटिव की संख्या 1200 पंहुचने की कगार पर है। ऐसे मे इतनी बडी लापहरवाही किसी बडे कोरोना विस्फोट को न्यौता दे रही है।

RELATED NEWS