Breaking News

राजसमन्द / मंशापूर्ण महागणपति मंदिर मे चांदी के वर्क का विशेष श्रंगार

मंशापूर्ण महागणपति मंदिर मे चांदी के वर्क का विशेष श्रंगार
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi August 22, 2020 09:20 PM IST

आज गणेश चतुर्थी के मौके पर राजसमंद के श्रृद्धालुओं मे जोरदार उत्साह है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर व्यवस्था समिती द्वारा सरकार की एडवाईजरी का पालन किया जा रहा है। जिसके चलते कई परिवार अपने घरों मे विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं को आरती करने के बाद अपने घर लेकर जा रहे है। वहीं जिला मुख्यालय पर मंशापूर्ण महागणपति मंदिर मे चांदी के वर्क का विशेष श्रंगार किया गया है साथ ही पूरे मंदिर को पुष्पों से सजाया गया है। स्वंयसेवकों द्वारा दर्शन करने वाले लोगों को सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मास्क लगाकर दर्शन करने और टोकर बजाने पर पाबंधी है ताकि संक्रमण फैलने की संभावना कम रहे। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर द्वारा स्वंयसेवकों को तैनात किया गया है जिससे अधिक भीड नही हो। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर गणपति बैठाने और सांस्कृतिक या धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा रखी है।

RELATED NEWS