तृतीय पीठ प्रन्यास के गृहाधीश गोस्वामी पराग कुमार के पुत्र युवराज नेमिष कुमार की ओर से उनकी माता स्व.ज्योतिप्रभा बहुजी की स्मृति मे आर के राजकीय चिकित्सालय मे अत्याधुनिक आईसीयू बैड,पीपीटी किट,मल्टीमीडिया मोनिटर सहित आवश्यक मेडीकल संसाधन भैंट किये गये। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद कुमार,पीएमओ डा ललित पुरोहित,नेमिष कुमार के निजी सहायक जयसिंह राणावत,कुलदीप शर्मा सहित अस्पताल के मेडीकल स्टाफ मौजूद रहा। कलेक्टर ने इस मौके पर संसाधनों का निरीक्षण किया और जनसेवार्थ ये कीमती संसाधन उपलब्ध कराने के लिये गोस्वामी परिवार का धन्यवाद दिया। वहीं पीएमओ ने इस पुनीत कार्य के लिये गोस्वामी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इसे जिला अस्पताल के लिये बहुउपयोगी बताया है।

