Breaking News

राजसमन्द / बैंक से लोन के रूपये जमा नहीं कराने पर होगी कठोर कार्यवाही

बैंक से लोन के रूपये जमा नहीं कराने पर होगी कठोर कार्यवाही
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 19, 2020 08:02 PM IST

 

   राजसमन्द19 नवम्बर / उपखण्ड अधिकारी राजसमन्द सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में  आयोजित बैठक में उपखण्ड के सभी प्रमुख बैंको के शाखा प्रबन्धकों की मिटींग आयोजित की गई।

बैठक में उपखंड अधिकारी कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्र्होंने  बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण लेकर न चुकाने वाले बाकीदारों के बारे में चर्चा की  इसके साथ ही उपखण्ड क्षैत्र राजसमन्द में कुल 195 प्रकरण रोडा एक्ट के अन्तर्गत दर्ज हैजिसमें सभी को नोटिस जारी किये गये है तथा उक्त प्रकरणों में से 35 प्रकरण गत माह तक  निस्तारित हो चुके है।

 उन्होंने इस अवसर पर कहा कि  वसूली प्रक्रिया पर मुख्य रूप से ध्यान  दिया जा रहा हैयदि नोटिस में दी गई समयावधि के अन्दर बाकीदारों द्वारा लिया गया ऋण जमा नहीं कराया जाता हैतो समस्त बाकीदारों की सम्पति कुर्क कर निलाम की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के  शाखा प्रबन्धक व सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

RELATED NEWS