भामाशाह समाज की उन्नति के लिए कार्य करें विधायक जोशी, वसुंधरा पालीवाल प्रतिभावान समारोह में भी शिरकत की
राजसमंद @चारभुजा : 24 श्रेणी पालीवाल सेवा समिति का 19 वा प्रतिभावान समारोह रविवार को चारभुजा स्थित 24 श्रेणी पालीवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस समारोह में 75 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों में 78 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। वही कक्षा 8 ,10 ,12 ,स्नातक ,स्नातकोत्तर मैं 75% से अधिक अंक अर्जित करने वाली 251 प्रतिभाओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह मोमेंटो प्रदान किए गए। राजनीतिक पदों के जनप्रतिनिधियों, राजकीय सेवा में नियुक्ति व कंपनियों में रोजगार करने वाले प्रतिभाओं का भी बहू मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष वह मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने समाज जनों से कहा कि वह अपनी कमाई का थोड़ा बहुत अंश समाज के विकास के साथ युवाओं की पढ़ाई पर खर्च करें। उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वही कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज द्वारा प्रतिभाओं को नवाजा जाने युवाओं के लिए श्रेष्ठ कार्य साबित होगा। इससे सरकारी सेवाओं में जाने में युवाओं को मदद मिलेगी। उन्होंने अपना एक माह का वेतन 1 लाख 50 24 श्रेणी पालीवाल सेवा समिति को देने की घोषणा की। वही विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय पालीवाल ने कहां की समाज जन प्रतिभावान बालकों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था करें, चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाएं जिससे गरीब प्रतिभावान बालकों को आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। इस समारोह में भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। 24 श्रेणी पालीवाल सेवा समिति के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा घोषणा की कि वह समाज का पैसा शिक्षा चिकित्सा बालकों की काउंसलिंग में खर्च करेंगे। 24 श्रेणी पालीवाल सेवा समिति द्वारा आयोजक देवीलाल , भूरालाल ,बंसीलाल ,भगवती लाल गणेश लाल पिता स्वर्गीय चुनीलाल पालीवाल रुड़ की भागल का बहू मान किया । इस समारोह में पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ लाल सिंह परमार पूर्व जिला प्रमुख मदन लाल गुर्जर जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा मुंबई के अध्यक्ष उदय लाल पालीवाल ,इंदौर समाज के अध्यक्ष राकेश जोशी ,अहमदाबाद समाज के अध्यक्ष देवीलाल पालीवाल मौजूद थे। समाज जनों में पूर्व अध्यक्ष रामनारायण पालीवाल चुन्नीलाल संस्था के महामंत्री सत्यनारायण पालीवाल वह प्रतियोगिता के संचालक देवीलाल पालीवाल मंच पर उपस्थित थे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किशोर नगर द्वारा प्राप्त करने पर उन्हें शील्ड प्रदान की गई। संचालन राजेश पालीवाल व हितेश पालीवाल ने किया। आभार समाज के अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल ने दिया।
वसुंधरा राजे पहुंची प्रतिभावान समारोह में
उन्होंने मंच पर उन बालिकाओं को बुलाया जिनके 90% से अधिक अंक थे। कक्षा 12 में न्यू प्रतिशत अंक लाने वाली सलोनी पालीवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वह मेरे नंबर ले ले तथा शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की जरूरत पड़े तो मुझसे संपर्क करें। बालिकाएं हमारे समाज की धरोहर है इनको आगे लाने पर ही नारी समाज जागृत होगी। समाज की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बहुमान किया गया ।

