• नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर घर तिरंगा अभियान
• शहीद स्मारक से हर घर तिरंगा अभियान
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन की जिला बैठक केंद्र कार्यलय पर आयोजित हुई। जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने बताया कि संघटनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर युवा मंडल विकास कार्यक्रम व हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा करते हुए युवाओं को बताया कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन लोगों के सपनों के मुताबिक देश को आगे ले जाना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि युवा इसमें जोश के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हर घर तिरंगा को आजादी का अमृत महोत्सव की सफलता की राह में एक प्रतिष्ठित अभियान बनाने के लिए विभिन्न स्थानों से गैर सरकारी संगठन और स्वयं सहायता समूह पहले से ही योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर युवाओं को तिरंगे वितरण किये गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, भरत पालीवाल, अवंतिका शर्मा, श्याम लाल, प्रमिला गहलोत, सुनील कुमार, सीताराम अहीर, अजय सिंह, राकेश पुरोहित, नारायण सिंह, प्रशासनिक सहायक रामेश्वरदयाल शर्मा सहित कई युवा उपस्थित थे।

