राजसमंद नगर परिषद के चुनाव इसी माह की 28 को होने है। वार्ड पार्षदों के लिये नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन था।मल मास के चलते प्रत्याशीयों ने बारह बजे बाद शुभ मूहुर्त मे अपने नाम-नामांकन पत्र दाखिल किये।नगर परिषद के 45 वार्डों के लिये प्रशासन ने नामांकन पत्र जमा करवाने के लिये अलग-अलग व्यवस्थाएं की थी। वार्ड 1 से 25 तक उपखण्ड कार्यालय मे एसडीएम सुशील कुमार और 26 से 45 के लिये नवनिर्मित नगर परिषद भवन मे आएएस मंदिर मण्डल निष्पादन अधिकारी चेतन त्रिपाठी को लगाया गया। पुलिस जाप्ते की मौजूदगी मे आचार संहिता का पालन करते हुए प्रत्याशीयों ने टोकन लिये और अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। तीन बजने से कुछ देर पहले दोनों राजनैतिक पार्टीयों ने अपने अधिकृत प्रत्याशीयों की सूची जारी की। जिसके बाद कुछ प्रत्याशीयों के चेहरे उतर गये जबकि कुछ ने विरोध का स्वर बुलंद किया।पार्टी के आला नेताओं ने नाराज प्रत्याशीयों से समझाईश के प्रयास शुरु कर दिये है जबकि प्रशासन नामांनक की जांच के कार्य मे लगा हुआ है।

