Breaking News

राजसमन्द / अल्पसंख्यक समुदाय के लिये मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की तिथि 15 अगस्त

अल्पसंख्यक समुदाय के लिये मुख्यमंत्री अनुप्रति  कोचिंग योजना में आवेदन की  तिथि 15 अगस्त
Rajsamand today August 05, 2022 08:37 PM IST

 

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिये  मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिग योजना वर्ष 2022-23 में आवेदन की अंतिम तिथी 15.अगस्त तक बढा दी गयी है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने दी।

उन्होंने बताया कि लक्ष्यों के विरूद्व जिले में कम ही आवेदन प्राप्त हुऐ है, तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, द्वारा आवेदन पत्र में अल्पसंख्यक श्रेणी अकिंत करने के लिये विकल्प दे दिया गया है। उन्होंने  इसके लिये अधिक से अधिक संख्या में इस योजना में लाभ लेने के लिये आवेदन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय समय में आवेदक सम्पर्क कर सकते है। 

RELATED NEWS