Breaking News

राजसमन्द / जरूरतमंदों को जिला कलेक्टर पोसवाल ने कंबल एवं स्वेटर वितरित किए।

जरूरतमंदों को जिला कलेक्टर पोसवाल  ने कंबल एवं स्वेटर वितरित किए।
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora January 06, 2021 08:59 AM IST

राजसमन्द 5 जनवरी/जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने आज मंगलवार को  रेलमगरा उपखंड में  ने सादड़ी एवं रेलमगरा ग्राम की जोगी कालबेलिया बस्ती गाडूलिया लूहार बस्ती में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर गरम कंबल एवं बच्चों को गरम स्वेटर वितरित किए । सर्दी के दौर में लगातार बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए रेलमगरा उपखंड के राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग एवं चिकित्सा विभाग के स्टाफ के स्वैच्छिक रूप से  राशि एकत्रित की गई जिसमें असहाय, वृद्धजन, निराश्रित लोगों को कंबल एवं सर्दी से बचाव हेतु अच्छी गुणवत्ता के  150 कंबल एवं छोटे बच्चे हेतु51 स्वेटर खरीदे गए  ।इस प्रकार रेलमगरा उपखंड   में  शीत लहरी मे रात गुजारने वाले असहाय लोगों के प्रति सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक अन्य लोग उपस्थित थे।              

RELATED NEWS