राजसमन्द : व्यापार महासंघ राजसमंद द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्कल बस स्टैंड पर 74 वांँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रात: 8.15 बजे ध्वजारोहण श्री रूप सिंह सर्यवंशी, अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव एवं महासंघ के सलाहकार लीलेश खत्री, मधुप्रकाश लड्ढा, संरक्षक खेमराज खत्री के विशिष्ठ आथित्य में सम्पन्न हुआ ।महामंत्री कमल लड्ढा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अन्य सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित रखते हुए सरकार द्वारा निर्देशित सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए सभी व्यापारी बंधुओं ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया। मिडिया प्रभारी नर्बदाशंकर पालीवाल ने बताया कि इस दौरान समस्त व्यापार महासंघ के कोषाध्यक्ष नीलकंठ सोनी , महामंत्री रमेश माण्डोत , कमलेश कोठारी, प्रदीप खत्री, कमलेश रायका, जय प्रकाश श्रोत्रिय, अनिल सहलोत, चन्द्र प्रकाश प्रजापत, यशवन्त पालीवाल, दुर्गेश यादव, राजकुमार कुमावत, देवकिशन प्रजापत, गणपत लक्षकार, भगवत सिंह राव, हेमेन्द्र सिंह ( हेमु ) , एडवोकेट दिनेश चंद्र सनाढ्य ,खत्री समाज के अध्यक्ष श्रीकृष्णचन्द्र खत्री सहित कई वरिष्ठ जनों एवं व्यापारी बधुंओं के सानिध्य में झंडारोहण किया गया ।

