Breaking News

राजसमन्द / पूर्व सरपंच ने दबंगई दिखाकर की बुजुर्ग के साथ मारपीट बुजुर्ग ने लगाई एसपी से गुहार

पूर्व सरपंच ने दबंगई दिखाकर की बुजुर्ग के साथ मारपीट बुजुर्ग ने लगाई एसपी से गुहार
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi July 07, 2020 08:52 PM IST

चारभुजा थाने के दोपदडा गांव के रहने वाले कई परिवार पूर्व सरपंच कालूराम प्रजापत की दबंगई से परेशान है। कुछ दिन पूर्व खेत मे नाली का गन्दा पानी डालने के लिये समझाने से नाराज पूर्व सरपंच ने अपनी ऊंची पंहुच के घमंड मे अपने दो बेटों के साथ मिलकर पीडित परिवार के घर मे आधी रात को घुसकर बुजुर्ग दंपति और उसकी दो बहुओं से लाठियों से मारपीट कर डाली। पूर्व सरपंच का रुतबा इतना है कि पीडित परिवार थाने पर शिकायत लेकर पंहुचा तो पुलिस ने भी कोरोना संक्रमण का बहाना बनाकर शिकायत दर्ज करने से मनाकर परिवार को ही डरा-धमकाकर भगा दिया। इधर आरोपी पूर्व सरपंच अपनी ऊंची पंहुच का हवाला देकर लगातार परिवार को धमकियां दे रहा है। इसके अलावा भी पिछले दिनों दो अन्य परिवारों से भी मारपीट की गई। आरोपी के खौफ से डरे परिवार ने आखिर आज एसपी राजसमंद को ज्ञापन देकर अपनी आपबीती कह सुनायी। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

#

RELATED NEWS